Social media posts:
लखनऊ, एजेंसियां। नेपाल में बढ़ते आंतरिक विद्रोह और बगावत के माहौल को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के नेपाल से लगे सभी सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने सीमाओं को सील करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी संवेदनशील या भड़काऊ पोस्ट की 24×7 निगरानी के आदेश दिए हैं। इसके लिए पुलिस की विशेष सोशल मीडिया यूनिट सक्रिय कर दी गई है।
विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित:
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के नेतृत्व में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जो नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता करेगा। कंट्रोल रूम में तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। गश्त और निगरानी को सुदृढ़ किया गया है। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए निर्देश सख्त किए गए हैं।
डीजीपी का बयान:
“नेपाल संकट को लेकर उत्तर प्रदेश सतर्क है। हर संदिग्ध गतिविधि और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि अफवाहों से बचें और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन से संपर्क करें।”
इसे भी पढ़ें








