Gold-Silver Rate:
नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। घरेलू बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड दोनों में ₹10 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹660, जबकि 22 कैरेट सोना ₹610 महंगा हो चुका है। शादी के सीजन में बढ़ती मांग भी इस तेजी का प्रमुख कारण मानी जा रही है।
चांदी में भी तेज उछाल:
चांदी की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ीं हैं। दिल्ली में चांदी आज ₹3,100 प्रति किलोग्राम महंगी होकर ₹1,88,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चेन्नई में चांदी सबसे महंगी ₹1,96,100 प्रति किलोग्राम है, जबकि मुंबई और कोलकाता में चांदी की कीमतें दिल्ली के समान स्तर पर स्थिर बनी हुई हैं।
देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली ₹1,19,760 ₹1,30,640
मुंबई ₹1,19,610 ₹1,30,490
कोलकाता ₹1,19,610 ₹1,30,490
चेन्नई ₹1,20,710 ₹1,31,680
बेंगलुरु ₹1,19,610 ₹1,30,490
हैदराबाद ₹1,19,610 ₹1,30,490
लखनऊ ₹1,19,760 ₹1,30,640
पटना ₹1,19,660 ₹1,30,540
जयपुर ₹1,19,760 ₹1,30,640
निवेशकों के लिए संकेत:
विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याज दरों में गिरावट सोने में निवेश को और आकर्षक बनाती है। ऐसे में निवेशक गोल्ड–सिल्वर के रुझानों पर नजर रखकर ही खरीदारी करें। शादी के मौसम में कीमतों में और उतार–चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
आगे कैसा रहेगा ट्रेंड?
गोल्डमैन सैक्स के सर्वे के मुताबिक, 70% ग्लोबल संस्थागत निवेशक 2026 में सोने की कीमतों में नई तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। लगभग 36% विशेषज्ञ मानते हैं कि 2026 के अंत तक सोना $5,000 प्रति औंस तक जा सकता है, जबकि एक–तिहाई विश्लेषकों के मुताबिक यह $4,500 से $5,000 प्रति औंस के बीच रह सकता है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था और दरों में संभावित कटौती आने वाले महीनों में सोने के लिए सपोर्ट का काम कर सकती है।







