Gold price in Jharkhand: झारखंड में सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदारी से पहले जरूर देखें रेट

2 Min Read

Gold price in Jharkhand:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आप गहने बनवाने या खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सोना और चांदी के ताजा भाव जानना बेहद जरूरी है। लगातार बदलते बाजार भाव के बीच बिना जानकारी खरीदारी करना आपके बजट पर भारी पड़ सकता है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार को झारखंड के कई शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

रांची में सोना-चांदी के ताजा भाव

राजधानी रांची में आज 22 कैरेट सोना 1,28,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,35,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 2,44,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। बुधवार की तुलना में चांदी के भाव में 10,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ी है।

अन्य शहरों में क्या हैं दाम

झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों में भी सोना-चांदी महंगे दामों पर बिक रहे हैं। बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,30,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी 2,10,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,27,350 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,39,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां चांदी की कीमत 2,23,390 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,26,757 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,38,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं चांदी 2,23,390 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।

खरीदारी से पहले बरतें सावधानी

विशेषज्ञों के अनुसार सोने के गहने खरीदते समय हॉलमार्क जरूर जांचना चाहिए। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होता है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) जारी करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क होते हैं, इसलिए सही जानकारी लेकर ही खरीदारी करें। साथ ही बिल जरूर लें और वजन व मेकिंग चार्ज की पूरी जानकारी पहले से समझ लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।

Share This Article