Gold price Down: सोने के दाम में गिरावट, चांदी 8,000 रुपये तक लुढ़की

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 16 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) यानी एमसीएक्स पर गोल्ड और सिल्वर दोनों दबाव में कारोबार करते दिखाई दिए। खासतौर पर चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल मच गई है। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,54,999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,55,895 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:50 बजे सोना 1.02 फीसदी यानी लगभग 1,600 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,300 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में गोल्ड ने 1,55,100 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ, लेकिन बाद में दबाव में आ गया।

चांदी में 3.48 फीसदी की बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में और भी तेज गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 3.48 फीसदी यानी 8,492 रुपये टूटकर 2,35,868 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,38,489 रुपये पर की थी और यही इसका शुरुआती उच्च स्तर भी रहा।

खुदरा बाजार की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,680 रुपये है, जबकि 100 ग्राम के लिए 26,800 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,800 रुपये में बिक रही है।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (रु.)22 कैरेट (रु.)18 कैरेट (रु.)
दिल्ली1,56,5901,43,5501,17,480
मुंबई1,56,4401,43,4001,17,330
चेन्नई1,57,5301,44,4001,23,500
कोलकाता1,56,4401,43,4001,17,330
अहमदाबाद1,56,4901,43,4501,17,380
लखनऊ1,56,5901,43,5501,17,480
पटना1,56,4901,43,4501,17,380
हैदराबाद1,56,4401,43,4001,17,330

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत और मुनाफावसूली के चलते कीमतों में यह गिरावट आई है। निवेशकों को फिलहाल बाजार की चाल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Share This Article