Satish Shah: पीएम मोदी से सतीश शाह को पद्मश्री देने की अपील, FWICE ने लिखा पत्र

3 Min Read

Satish Shah:

मुंबई, एजेंसियां। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय सिनेमा और टीवी में उनके योगदान के लिए दिवंगत एक्टर सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देने की अपील की है। FWICE ने कहा कि सतीश शाह जैसे कलाकार को सम्मान देना पूरी इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात होगी।

देश के लोकप्रिय और प्रतिभाशाली कलाकार थेः

FWICE ने अपने पत्र में लिखा, “हम हाथ जोड़कर और पूरे सम्मान के साथ प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि दिवंगत सतीश शाह को पद्मश्री सम्मान दिया जाए। वह देश के सबसे पसंद किए जाने वाले और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक थे।”

संगठन ने आगे लिखा, “सतीश शाह एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई। उनके शो ‘ये जो है जिंदगी’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, फिल्में ‘जाने भी दो यारों’, ‘मैं हूं ना’ और कई दूसरे प्रोजेक्ट्स लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं।”

FTII के सदस्य भी थेः

साल 2015 में सतीश शाह को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) की सोसाइटी का सदस्य भी बनाया गया था। साल 2015 में सतीश शाह को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) की सोसाइटी का सदस्य भी बनाया गया था।

FWICE ने कहा कि पद्मश्री देना उनके काम और जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लैटर में यह भी लिखा गया, “उनके जाने से सबके दिलों में एक खालीपन सा महसूस हो रहा है, जो उन्हें जानते थे या उनके काम से जुड़े थे। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करना सिर्फ एक कलाकार को नहीं, बल्कि उस इंसान को सम्मान देना होगा जिसने चार दशकों तक भारत को हंसाया और कई नए कलाकारों को प्रेरित किया।”

25 अक्टूबर को हुआ निधनः

74 साल के सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हुआ। वह पिछले कुछ समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को मुंबई में किया गया। वहीं, सोमवार को उनके परिवार और दोस्तों ने प्रेयर मीट में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कई यादगार किरदार निभाएः

सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए। टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने ‘जाने भी दो यारो’ ‘मैं हूं ना’ और ‘फना’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया था।

इसे भी पढ़ें

Subhash Chandra Bose Charitra : प्रेरणादायी है सुभाष चंद्र बोस का चरित्र

Share This Article