Gautam Gambhir:
मुंबई, एजेंसियां। भारत के पूर्व ओपनर और मौजूदा पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज 44 वर्ष के हो गए हैं। गंभीर ने मैदान पर अपने जज़्बे और मैच जीतने वाले प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने 2003 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और वीरेंद्र सहवाग के साथ ओपनिंग जोड़ियों में सबका ध्यान खींचा। गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 4,154 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं।
गंभीर का सबसे यादगार प्रदर्शन
उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 97 रन की पारी रही, जिसने भारत को 28 साल बाद विश्व कप दिलाया। टी20 क्रिकेट में भी गंभीर ने भारत के लिए 37 मैच खेले और 932 रन बनाए, जिसमें 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 75 रन की पारी खास रही।
आईपीएल में गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2012 और 2014 में खिताब दिलाए और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के रूप में 2022-23 में टीम को लगातार प्लेऑफ तक पहुँचाया। कोच के रूप में गंभीर ने भारत को टेस्ट, वनडे और टी20 में सफलता दिलाई, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप की जीत शामिल है।
इसे भी पढ़ें








