OTT Release: हॉरर से लेकर थ्रिलर तक, इस हफ्ते ओटीटी पर होगी एंरटेनमेंट की बरसात

2 Min Read

OTT Release:

नई दिल्ली, एजेंसियां। त्योहारों के मौसम के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन की भरपूर सौगात दर्शकों के लिए पेश की जा रही है। इस हफ्ते यानी 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक हॉरर, थ्रिलर, ड्रामा, कॉमेडी और एक्शन जैसी अलग-अलग शैलियों की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी।

इस हफ्ते की प्रमुख रिलीज़:

हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन – 13 अक्टूबर, जियोहॉटस्टार
लाइव-एक्शन फिल्म जो एनिमेटेड मूवी का रीमेक है। ड्रैगन की जादुई दुनिया को नए रूप में दिखाया गया है।

द नेबरहुड सीजन 8 – 14 अक्टूबर, जियोहॉटस्टार
लोकप्रिय कॉमेडी शो का आखिरी सीजन, पड़ोसियों के मजेदार रिश्तों और सामाजिक मुद्दों पर आधारित।

फाइनल डेस्टिनेशन 6: ब्लडलाइन्स – 16 अक्टूबर, जियोहॉटस्टार
मौत से भागते किरदारों की हॉरर-थ्रिलर फिल्म, जैक लिपोव्स्की और एडम स्टीन निर्देशित।

द डिप्लोमैट सीजन 3 – 16 अक्टूबर, नेटफ्लिक्स
राजनीतिक साजिशों और कूटनीति की दुनिया पर आधारित वेब सीरीज।

भगवत चैप्टर वन: राक्षस – 17 अक्टूबर, जी5
अपराध-थ्रिलर फिल्म जिसमें अरशद वारसी इंस्पेक्टर विश्वास भगवत की भूमिका में हैं।

किष्किंधापुरी – 17 अक्टूबर, ज़ी5
तेलुगु हॉरर-थ्रिलर फिल्म, बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास और अनुपमा परमेस्वरन मुख्य भूमिकाओं में।

आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर – 18 अक्टूबर
1998 की सुपरहिट स्लेशर फ्रैंचाइज़ की अगली कड़ी, सस्पेंस और खून-खराबे से भरपूर।

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों को हर शैली का मनोरंजन देखने को मिलेगा, जिससे त्योहारों का मज़ा दोगुना हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें

अक्षय की मूवी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग हुई शुरू, जानिए कब होगी रिलीज ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं