Gujaratis held hostage: ईरान में बंधक बनाए गए 4 गुजराती भारत लौटे, डंकी रूट से ऑस्ट्रेलिया जाते समय तेहरान में हुआ था अपहरण

2 Min Read

Gujaratis held hostage: 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी

गांधीनगर, एजेंसियां। ईरान में बंधक बनाए गए चारों गुजरातियों की भारत वापसी हो गई है। ये चारों अवैध तरीके से ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे। इसी दौरान ईरान के तेहरान एयरपोर्ट से इनका अपहरण कर लिया गया था। अपहरकर्ताओं ने इन्हें बंधक बनाकर परिवार वालों से दो करोड़ की फिरौती मांगी थी।
मनसा विधायक जेएस पटेल ने बताया कि चारों मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच गए थे। अब ट्रेन से गुजरात आएंगे। पटेल ने आगे कहा कि भारत सरकार की मदद से चारों की सकुशल वापसी संभव हो पाई है। वीडियो सामने आने के बाद भारत के कहने पर ईरान सरकार ने चारों को बंधकों को चंगुल छुड़ा लिया।

न्यूड कर पीटते हुआ वीडियो भेजा थाः

बाबा नाम के एक शख्स ने इन चारों के परिवार को फोन करके 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। परिवार को एक वीडियो भेजा गया था, जिसमें अपहृत लोगों को न्यूड कर के जमीन पर औंधे मुंह लिटाकर पीटा जा रहा था। अपहृत लोगों में एक महिला और तीन युवक शामिल थे, जिनमें से तीन गांधीनगर जिले के मानसा तालुका के बापूपुरा और एक बड़पुरा का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें

Israel-Hamas War: दो साल बाद भी युद्ध जारी, ट्रंप की गाजा शांति योजना से उम्मीदें बनीं

Share This Article