Flood in Varanasi: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़, 84 घाट और 3000 मंदिर डूबे

1 Min Read

Flood in Varanasi:

वाराणसी, एजेंसियां। वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण शीतला घाट, नमो घाट और दशाश्वमेध प्लाजा जैसे प्रमुख स्थानों तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। बता दें गंगा में बाढ़ के कारण राजघाट-नमो घाट मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है और 84 घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं।

गंगा का जलस्तर 72 मीटर के पार

गंगा का जलस्तर 72 मीटर के पास पहुंच चुका है, और 28 जुलाई से इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पानी का स्तर बढ़ने से मंदिरों और दुकानों में पानी भर गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है, जहां शवयात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही, गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुसने से मकान भी डूब गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी नुकसान हो रहा है।

इसे भी पढ़ें

Floods in Uttar Pradesh: “उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 11 मौतें, 17 जिलों में राहत कार्य तेज, 46 जिलों में बारिश अलर्ट”


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं