Sumona Chakravarti:
मुंबई, एजेंसियां। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती ने मुंबई में दिनदहाड़े एक हैरान कर देने वाली घटना का सामना किया। मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान साउथ बॉम्बे के कोलाबा से फोर्ट जाते वक्त उनकी कार को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया।
सुमोना ने इंस्टाग्राम पर बताया
सुमोना ने इंस्टाग्राम पर बताया कि भीड़ ने उनकी कार का बोनट पीटा और खिड़कियों पर जोर-जोर से हाथ मारे। उन्होंने कहा कि ऐसा दो बार हुआ, जिसमें प्रदर्शनकारी जोर-जोर से चिल्ला रहे थे और हंस रहे थे। इस दौरान आसपास कोई पुलिस मौजूद नहीं थी, जिससे उन्हें असुरक्षा का एहसास हुआ। हालांकि, सुमोना ने यह पोस्ट बाद में इंस्टाग्राम से हटा लिया। इस घटना के बाद उन्होंने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस और नेटिज़न्स सुमोना के साथ हुए इस हमले की निंदा कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
Kapil Sharma: आतंकी पन्नू की कपिल शर्मा को धमकी, बोला- कनाडा में बिजनेस क्यों कर रहे, हिंदुस्तान जाओ
