Dr. Manish Ranjan: डॉ. मनीष रंजन की ‘पलाश’ केस स्टडी ADBI में शामिल, ग्रामीण महिलाओं को मिली वैश्विक पहचान

2 Min Read

Dr. Manish Ranjan:

रांची। झारखंड के आईएएस अधिकारी डॉ. मनीष रंजन की लिखी गई केस स्टडी “पलाश” को एशियन डेवलपमेंट बैंक इंस्टीट्यूट (ADBI) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट पर प्रकाशित किया है। यह केस स्टडी खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को ब्रांड के रूप में बाजार में लाने की प्रक्रिया को दर्शाती है।

ADBI ने इस केस स्टडी को वैश्विक शिक्षा संसाधन पर उपलब्ध कराया

इस अध्ययन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका सुधारने के लिए किए गए प्रयासों को विस्तार से बताया गया है। “पलाश” ब्रांड के जरिए महिलाओं के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाई जा रही है, जिससे वे मुख्यधारा में शामिल हो रही हैं। ADBI ने इस केस स्टडी को वैश्विक शिक्षा संसाधन के तौर पर उपलब्ध कराया है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी द्वारा लिखी गई ऐसी केस स्टडी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।इस केस स्टडी में उत्पाद की गुणवत्ता, मूल्य निर्धारण, वितरण और संगठनात्मक प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई है। इसे मैनेजमेंट के छात्रों और सार्वजनिक नेतृत्वकर्ताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जा रहा है।

प्रकाशन के तुरंत बाद

प्रकाशन के तुरंत बाद, देश के बड़े मैनेजमेंट संस्थानों जैसे आईआईएम अहमदाबाद, एक्सएलआरआई झारखंड, आईआईएम इंदौर और एमडीआई गुरुग्राम ने इसे अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने की इच्छा जताई है।

यह केस स्टडी न केवल झारखंड की महिलाओं के सशक्तिकरण की कहानी बताती है, बल्कि यह राज्य को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का भी माध्यम बनेगी।

इसे भी पढ़ें

IAS Dr. S Siddharth: IAS डॉ. एस सिद्धार्थ राजनीति में आजमायेंगे दांव, दिया इस्तीफा JDU से मिल सकता है टिकट

Share This Article
Exit mobile version