Nirmala Sitharaman: भूटान जा रही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

2 Min Read

Nirmala Sitharaman:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वह भूटान यात्रा पर जा रही थीं। शुक्रवार को भूटान के लिए रवाना हुईं सीतारमण के विमान को खराब मौसम के कारण सिलिगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

2 नवंबर तक भूटान में रहेंगी वित्त मंत्रीः

निर्मला सीतारमण 2 नवंबर तक भूटान के आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी और भारत-भूटान के आर्थिक एवं वित्तीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगी। उनके साथ आर्थिक मामलों के विभाग (Department of Economic Affairs) की एक विशेष टीम भी रही है।

ऐतिहासिक सांगेन चोखोर मठ का दर्शन करेंगीः

भूटान पहुंचने के बाद वित्त मंत्री अपनी यात्रा की शुरुआत 1765 में स्थापित ऐतिहासिक सांगेन चोखोर मठ के दर्शन से करेंगी। यह भूटान का एक प्रमुख धार्मिक और शैक्षणिक केंद्र है, जहां 100 से अधिक भिक्षु उच्च स्तरीय बौद्ध शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

राजा और पीएम से मिलेंगीः

दौरे के दौरान सीतारमण की मुलाकात भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, प्रधानमंत्री डैशो त्शेरिंग टोबगे, और वित्त मंत्री लेकी डोरजी से होगी। इन बैठकों में भारत-भूटान की साझेदारी को नए आयाम देने, निवेश सहयोग, और वित्तीय स्थिरता पर गहन चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीः

मौसम के कारण यात्रा में आई रुकावट के बावजूद, मंत्रालय ने बताया है कि वित्त मंत्री का पूरा कार्यक्रम बरकरार है और जैसे ही मौसम साफ होगा, वे अपने निर्धारित एजेंडे के अनुसार आगे बढ़ेंगी।

इसे भी पढ़ें 

Finance Minister Nirmala Sitharaman: अमेरिकी टैरिफ बढ़ने पर भारत की रणनीति, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया खुलासा

Share This Article