Fiji virus:
चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा के करनाल जिले में धान की फसल पर एक गंभीर संकट मंडरा रहा है। फिजी वायरस (Fiji Virus) नामक बीमारी ने अब तक जिले की करीब 550 एकड़ भूमि में खड़ी धान की फसल को बर्बाद कर दिया है। यह वायरस “दक्षिणी चावल काली धारीदार बोना वायरस” (Southern Rice Black-Streaked Dwarf Virus) के कारण फैलता है, जो पौधों के विकास को रोक देता है और उपज में भारी गिरावट लाता है।
किसानों का कहना
किसानों का कहना है कि इस बार हालात पहले से कहीं ज्यादा खराब हैं। करनाल के किसान ईशम सिंह ने बताया कि उन्होंने 11 एकड़ में धान बोई थी, लेकिन अब अधिकांश फसल खराब हो चुकी है। उन्हें खाद, बीज, दवा, ट्रैक्टर और मजदूरी में लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ। पहले एक एकड़ से 28-30 क्विंटल उपज होती थी, अब मुश्किल से 14 क्विंटल की उम्मीद है।
कई किसानों को तो अपनी पूरी फसल नष्ट कर दोबारा बीज बोने को मजबूर होना पड़ा है। कृषि विभाग से संपर्क करने और कीटनाशकों के प्रयोग के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।इस संकट को देखते हुए करनाल के कृषि उप निदेशक वजीर सिंह ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं और निरीक्षण जारी है। विभाग की टीमों ने पुष्टि की है कि यह वायरस धान के पौधों पर हमला करता है, जिससे उनका विकास रुक जाता है और उत्पादन घट जाता है।
कृषि विभाग ने किसानों से की अपील
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अपने खेतों का नियमित निरीक्षण करें। किसी भी संदिग्ध लक्षण की सूचना तुरंत विभाग को दें ताकि समय रहते उचित दवा और सुझाव मिल सके।
इसे भी पढ़ें
Corona Virus: देश में कोरोना से 6 और मौत, झारखंड में एक्टिव केस बढ़कर 11 हुए








