Viral Video : पांचवीं में पहुंचा बेटा, पिता ने दे दी शादी जैसी पार्टी; वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी और हंसी—दोनों का मौका दे दिया है। इस वीडियो में एक पिता अपने बेटे के पांचवीं कक्षा में पहुंचने की खुशी में ऐसी ग्रैंड पार्टी देता नजर आ रहा है, जो किसी शादी के रिसेप्शन से कम नहीं लगती। डीजे, लाइटिंग, भव्य सजावट, शानदार कपड़े पहने मेहमान और खाने-पीने का पूरा इंतजाम देखकर पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए।

पहले आप ये वायरल वीडियो देखिए:

वीडियो वायरल में देखा जा सकता

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े हॉल या खुले मैदान में पार्टी आयोजित की गई है। माहौल पूरी तरह जश्न से भरा हुआ है। जब वहां मौजूद एक शख्स से पूछा जाता है कि आखिर इतनी बड़ी पार्टी किस खुशी में दी जा रही है, तो जवाब सुनकर हर कोई चौंक जाता है। वह बताता है कि उनके परिवार के इतिहास में पहली बार कोई बच्चा पांचवीं कक्षा तक पहुंचा है। उसने हंसते हुए कहा कि उनके खानदान में अब तक बच्चे चौथी क्लास में ही फेल हो जाया करते थे, लेकिन यह पहला बच्चा है जिसने पांचवीं में कदम रखा है।

इतना ही नहीं, वीडियो में यह भी बताया गया कि यह प्रोग्राम संडे को इसलिए रखा गया ताकि किसी का काम-धंधा प्रभावित न हो। वीकेंड होने के कारण सभी लोग आराम से पार्टी में शामिल हो सकें। यही बयान सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो वायरल होने के बाद

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इसे मजेदार और दिल से जुड़ा पल बता रहे हैं, तो कुछ इसे समाज की जमीनी हकीकत से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि कम से कम पिता अपने बच्चे की पढ़ाई की उपलब्धि पर खुश तो है। वहीं कुछ ने मजाक में कहा कि उन्होंने 10वीं में टॉप किया, फिर भी उनके पिता ने मिठाई तक नहीं बांटी।यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @dillikekhacchre से शेयर किया गया है और लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Share This Article
Exit mobile version