Fatehpur clash: फतेहपुर में विवादित धार्मिक स्थल पर महिलाओं और पुलिस में झड़प, देव दीपावली पूजा के दौरान तनाव

Anjali Kumari
2 Min Read

Fatehpur clash:

फतेहपुर, एजेंसियां। फतेहपुर में विवादित धार्मिक स्थल (मंदिर-मकबरा) के सामने बुधवार को देव दीपावली के अवसर पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की, जिसके दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प हो गई। दीप जलाकर आरती करने के दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस को अपशब्द भी कहे, और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विवादित स्थल पर पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी:

शहर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर रेड्डया मोहल्ला में विवादित स्थल पर पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी के बावजूद महिलाएं पूजा सामग्री लेकर बैरिकेडिंग तक पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं एक गली से हटाए जाने के बाद दूसरी गली में जाकर घरों के बाहर पूजा पाठ करती रहीं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि महिलाओं ने पुलिस के सामने अभद्रता की और इस मामले में कांस्टेबल मंजू की तहरीर पर 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह विवाद स्थल सिविल जज सीनियर की कोर्ट में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि इस स्थल को लेकर पहले भी संघर्ष हो चुका है। 11 अगस्त को हिंदू संगठनों की अपील पर भारी भीड़ जमा हुई थी, बैरिकेडिंग तोड़कर स्थल तक पहुंची और दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे। इस मामले में कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। विवादित स्थल पर सुरक्षा के लिए पीएसी कैंप और अस्थायी पुलिस चौकी लगाई गई है, और चारों ओर 15 फीट ऊँची जाली की बैरिकेडिंग कराई गई है।

इसे भी पढ़ें

Controversy temple-tomb: फतेहपुर में मंदिर-मकबरे को लेकर विवाद: बवाल, पथराव और तोड़फोड़ की घटना


Share This Article