Mannara Chopra’s father passes away:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के लिए हालात बेहद कठिन हो गए हैं, क्योंकि उनके पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। मन्नारा के पिता काफी समय से बीमार थे, और उनकी मौत से वह पूरी तरह टूट चुकी हैं।
Mannara Chopra’s father passes away:मन्नारा के पिता का निधन
मन्नारा को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वे अपनी बहन मिताली हांडा के साथ नजर आईं। इस दौरान मन्नारा का चेहरा बेहद दुखी और परेशान था, और वह फोन पर किसी से बात कर रही थीं। मन्नारा की अवस्था देखकर यह साफ था कि वह इस गहरे दुख से उबर नहीं पा रही हैं। बहन मिताली कैमरे से बचने की कोशिश कर रही थीं, जबकि मन्नारा की स्थिति ने उनके फैंस को बहुत विचलित कर दिया।
Mannara Chopra’s father passes away:निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की
मन्नारा ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी। उन्होंने लिखा, “हमें दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे पिता रमन राय हांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 16 जून को वो हमें छोड़कर चले गए। वह हमारी फैमिली की ताकत थे।” मन्नारा और प्रियंका चोपड़ा कजिन सिस्टर्स हैं और दोनों का आपस में गहरा रिश्ता है। प्रियंका के साथ उनका हमेशा मजबूत बंधन रहा है।
इसे भी पढ़ें