Lunar eclipse day:
भुवनेश्वर, एजेंसियां। लिंगराज थाना क्षेत्र के नागेश्वर टांगी इलाके में चंद्रग्रहण के दिन मांसाहारी भोजन करने पर एक परिवार के साथ 10-15 युवकों की भीड़ ने हमला किया। भीड़ ने घर में घुसकर कपड़े फाड़े, डंडों से पीटा और तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
परिवार की कहानी
पीड़ित परिवार ने बताया कि वे अपने घर में चिकन बिरयानी और मछली बना रहे थे। उन्होंने चंद्रग्रहण को वैज्ञानिक और तार्किक नजरिए से देखा था, लेकिन कुछ कट्टरपंथियों ने उन्हें “हेतुवादी” या “तर्कवादी” बताकर निशाना बनाया।
भीड़ का बर्बर हमला
दरवाजा तोड़ा और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर किए।परिवार के पुरुषों को डंडों और लाठियों से पीटा गया।
महिलाओं के कपड़े फाड़े गए।आस-पास के लोग डर के मारे कुछ नहीं कर पाए।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही लिंगराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। कई परिवार सदस्य घायल हो चुके थे और घर को काफी नुकसान हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें
Lunar eclipse: भारत में 7 सितंबर को दृश्य खग्रास चंद्र ग्रहण, जानें किस राशि पर क्या होगा असर












