EPFO pensioners: EPFO पेंशनर्स अब घर बैठे जमा कर सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

2 Min Read

EPFO pensioners:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी सुविधा दी है। अब पेंशनधारकों को हर साल नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने के लिए बैंक या ईपीएफओ दफ्तरों की लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। लाभार्थी अब यह काम अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है लाइफ सर्टिफिकेट?

हर साल नवंबर में ईपीएफओ पेंशनर्स को यह प्रमाण पत्र जमा करना होता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पेंशनधारी जीवित हैं। ऐसा न करने पर पेंशन का भुगतान रुक सकता है।

जरूरी दस्तावेज

लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करने के लिए लाभार्थियों को कुछ डॉक्यूमेंट और जानकारी की आवश्यकता होगी
पीपीओ नंबर (PPO Number)
आधार कार्ड
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन)
Jeevan Pramaan पोर्टल से ऐसे करें सबमिट
सबसे पहले jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
‘Get a Certificate’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब अपने डिवाइस (मोबाइल या कंप्यूटर) के अनुसार ऐप डाउनलोड करें।
ऐप खोलें और आधार नंबर, PPO नंबर जैसी जानकारी दर्ज करें।
फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करें।
वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बन जाएगा और स्वतः ईपीएफओ के रिकॉर्ड में सबमिट हो जाएगा।

UMANG ऐप से भी संभव है प्रक्रिया

अपने फोन में उमंग (UMANG) ऐप डाउनलोड करें।
सर्च बार में “Jeevan Pramaan” लिखें और ‘Generate Life Certificate’ पर क्लिक करें।
आधार नंबर और PPO नंबर दर्ज करें।
आधार फेस ऑथेंटिकेशन ऐप डाउनलोड कर फेस स्कैन करें।
मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
वेरिफिकेशन के बाद डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपने आप सबमिट हो जाएगा।

महत्वपूर्ण जानकारी

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए आधार होना अनिवार्य है।
सभी ईपीएफओ पेंशन लाभार्थियों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है।
इसे जमा करने की अंतिम तारीख 1 नवंबर से 30 नवंबर तक है।
यदि किसी को ऑनलाइन प्रक्रिया

इसे भी पढ़ें

EPFO ​​New Rules: EPFO के नए PF नियम पर ओवैसी का हमला, EPFO ने दी सफाई


Share This Article