EPFO new update: EPFO का नया अपडेट: अब नौकरी बदलने पर नहीं मिलेगा नया UAN, जानिए क्यों

3 Min Read

EPFO new update:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने नियमों में एक अहम बदलाव किया है, जो सभी नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी है। अब से अगर आप नौकरी बदलते हैं, तो आपको नया यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) नहीं मिलेगा। आपकी पुरानी UAN ही पूरे करियर के दौरान काम करेगी। इसके अलावा, अब बिना फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के UAN जारी नहीं किया जाएगा। यह बदलाव कर्मचारियों के लिए फर्जीवाड़े को रोकने और सिस्टम को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए किया गया है।

क्या है नया नियम?

पहले जब कोई कर्मचारी नौकरी बदलता था, तो उसे नई कंपनी में नया UAN मिल जाता था। इससे उसका PF रिकॉर्ड अलग-अलग जगहों पर चला जाता था और पुराने और नए खातों को जोड़ने में समस्या होती थी। अब ईपीएफओ ने साफ कर दिया है कि एक कर्मचारी का सिर्फ एक UAN होगा, जो उसकी पूरी प्रोफेशनल लाइफ में इस्तेमाल होगा। इससे PF का पैसा ट्रांसफर करना, पेंशन प्राप्त करना और अन्य सुविधाएं लेना आसान हो जाएगा।

फेस ऑथेंटिकेशन का नियम

अब से UAN जनरेट करने के लिए उमंग ऐप के जरिए आपका चेहरा स्कैन किया जाएगा। इस स्कैनिंग को सिस्टम में दर्ज किया जाएगा ताकि फर्जी अकाउंट बनाने की संभावना खत्म हो सके। इससे डुप्लीकेट UAN की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। पहले आधार या केवाईसी से काम चलता था, लेकिन अब फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया गया है।

इस नियम से कर्मचारियों को होंगे फायदे:

नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर करने में कोई समस्या नहीं होगी। सभी रिकॉर्ड एक जगह पर रहेंगे। फेस ऑथेंटिकेशन से फर्जी खातों की समस्या खत्म होगी। पेंशन और PF निकालने में कोई परेशानी नहीं होगी और न ही पुराने रिकॉर्ड को खोजना पड़ेगा। कंपनियों और सरकार के लिए PF सिस्टम को मैनेज करना आसान हो जाएगा।

क्या समस्या हो सकती है?

नए नियम का असर जल्द ही दिखने लगा है। खबरों के अनुसार, दो दिन में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी की प्रक्रिया रुक गई, क्योंकि उनका फेस ऑथेंटिकेशन वेरिफिकेशन नहीं हो पाया। इस बदलाव के बाद, अब बिना फेस स्कैन कराए UAN मिलना मुश्किल होगा।

इसे भी पढ़ें

ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं