श्रीनगर में जबरवान वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ [Encounter continues between terrorists and security forces in Zabarwan forest area of ​​Srinagar]

1 Min Read

श्रीनगर। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच श्रीनगर के बाहरी इलाके में आज रविवार को मुठभेड़ हुई। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर विशेष खुफिया जानकारी मिलने पर आज श्रीनगर के ज़बरवान वन क्षेत्र में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

जैसे ही सुरक्षाबल एक विशेष स्थान पर पहुंचे, छिपे हुए आतंकवादियों ने ऑटोमेटिक हथियारों से फायरिंग य़ुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने फायरिंग शुरू कर दी।

कश्मीर जोन के पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर ज़बरवान वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी हुई।

जान लें कि कश्मीर घाटी में 24 घंटे से भी कम समय में हुई यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले शनिवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान के क्रम में रामपोरा सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

इसे भी पढ़ें

कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं