Jammu and Kashmir:
श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने गुडार वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। घेराबंदी महसूस करते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे ऑपरेशन एनकाउंटर में बदल गया।
Jammu and Kashmir: एनकाउंटर की प्रमुख बातें
मुठभेड़ सुबह 8 बजे शुरू हुई। अब तक एक आतंकी मारा गया है। मुठभेड़ में सेना का एक जेसीओ घायल हुआ है। बता दें कि इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।
Jammu and Kashmir: NIA की बड़ी कार्रवाई
इसी बीच, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और पांच राज्यों में 22 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई। जम्मू-कश्मीर के बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी जारी है।
इसे भी पढ़ें
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में LoC पर सेना का जबरदस्त कारनामा, 2 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी








