Ration Card e-KYC:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) को अनिवार्य कर दिया है। अब यह हर पांच साल में अपडेट करना जरूरी होगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन का लाभ केवल योग्य लोगों तक पहुंचे। सरकार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को आसान बनाया है। राशन कार्डधारक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पूरा कर सकते हैं।
ऑनलाइन ई-केवाईसी कैसे करें
ऑनलाइन ई-केवाईसी के लिए आप अपने मोबाइल में Mera KYC या Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद प्रक्रिया इस तरह है:
ऐप खोलें और अपनी लोकेशन दर्ज करें।
आधार नंबर डालें, कैप्चा भरें और मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें।
स्क्रीन पर आधार से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।
Face e-KYC विकल्प चुनें। कैमरा स्वचालित रूप से चालू होगा।
अपनी फोटो क्लिक करें और Submit बटन दबाएं।
इतना करने के बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
स्टेटस कैसे चेक करें
Mera KYC ऐप खोलें और लोकेशन डालें।
आधार नंबर, कैप्चा और OTP एंटर करें।
स्क्रीन पर यदि Status: Y दिखे तो e-KYC सफल है। Status: N दिखे तो e-KYC अभी पूरी नहीं हुई।
ऑफलाइन ई-केवाईसी
यदि ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई दिक्कत हो, तो आप नजदीकी राशन दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी e-KYC पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। सरकार का कहना है कि यह कदम राशन कार्ड के लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने और उन्हें लाभ देने में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जरूरी है।
इसे भी पढ़ें
Ration card: इस्तेमाल नहीं होनेवाले राशन कार्ड होंगे निरस्त, पूरे देश में होगी जांच


















