JharkhandRation Card Holders In Jharkhand: झारखंड में 24% राशन कार्डधारी सदस्य ई-केवाईसी से बाहर, आधार लिंकिंग व बायोमेट्रिक सत्यापन पर जोर

Ration Card Holders In Jharkhand: झारखंड में 24% राशन कार्डधारी सदस्य ई-केवाईसी से बाहर, आधार लिंकिंग व बायोमेट्रिक सत्यापन पर जोर

Ration Card Holders In Jharkhand:

रांची। राज्य में 24% राशन कार्डधारी सदस्य अभी भी ई-केवाईसी से बाहर है। आधार लिंकिंग व बायोमेट्रिक सत्यापन पर जोर झारखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शी बनाने और फर्जी राशन कार्डों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने राशन कार्ड ई-केवाईसी (E-KYC) को अनिवार्य किया है। इसके तहत आधार लिंकिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य डिजिटल प्रमाणीकरण जरूरी हैं। हालांकि राज्य में इस प्रक्रिया की रफ्तार बेहद धीमी है।

अब भी 61.63 लाख सदस्य असत्यापित

राज्य भर में 2,63,06,320 राशन कार्डधारी सदस्य हैं, लेकिन अभी तक मात्र 2,01,42,529 सदस्यों का ही E-KYC पूरा हो पाया है।
इसका मतलब है कि 61,63,791 लाभार्थी अभी भी असत्यापित हैं जो कुल संख्या का लगभग 24 प्रतिशत है।
यह स्थिति केंद्र सरकार को चिंतित कर रही है, जिसके बाद राज्यों को सत्यापन अभियान तेज करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

फर्जीवाड़ा रोकने का यह प्रयास है

सरकार का कहना है कि ई-केवाइसी से उन अयोग्य लोगों की पहचान आसान हो जाती है, जो गलत तरीके से राशन उठा रहे हैं। इससे वास्तविक लाभुकों को जोड़ा जा सकेगा। लेकिन कई जिलों में लाभुक आधार लिंकिंग या बायोमेट्रिक मिलान में देरी कर रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

केंद्र ने बढ़ाई सख्ती

केंद्र सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी राशन कार्डधारियों का E-KYC जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। तभी नए सदस्य सूची में जोड़े जाएंगे।

विभागों द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही लाभुकों को चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर राशन वितरण में बाधा आ सकती है।सरकार का मानना है कि यह कदम खाद्य सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles