Dhanteras 2025: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें, घर में होगा दरिद्रता का वास

2 Min Read

Dhanteras 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस, दीपावली का शुभारंभ, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धनवंतरी जी की पूजा होती है। इसके अलावा इस शुभ अवसर पर नई वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी करने से धन-दौलत में अपार वृद्धि होती है, लेकिन मान्यताओं के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि इन वस्तुओं को घर लाने से दरिद्रता का वास हो सकता है, तो आइए उन वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें:

  1. लोहे और स्टील से बनी वस्तुएं
    लोहे और स्टील के बर्तन या अन्य सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि लोहा शनि का प्रतीक है, और इस दिन इसकी खरीदारी जीवन में नकारात्मकता ला सकती है।
  2. शीशे का सामान
    कांच का संबंध राहु ग्रह से होता है। कांच के बर्तन, आईने या सजावटी सामान घर में अस्थिरता और नकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं।
  3. नुकीली वस्तुएं
    चाकू, कैंची, पिन, सुई जैसी धारदार वस्तुएं घर में दुर्भाग्य बढ़ाती हैं और समृद्धि के प्रवाह को रोकती हैं।
  4. खाली बर्तन
    बर्तन खरीदना शुभ है, लेकिन खाली बर्तन घर में खालीपन का प्रतीक होते हैं। नया बर्तन घर लाते समय चावल, दाल या पानी से भरकर लाएं।
  5. काले रंग की वस्तुएं
    काले रंग को अशुभ माना जाता है। इस दिन काले कपड़े या सामान खरीदने से बचें।
  6. तेल और घी
    धनतेरस के दिन तेल और घी की खरीदारी शुभ नहीं होती। यदि आवश्यकता हो तो एक दिन पहले खरीद लें।

धनतेरस पर इन सावधानियों का पालन करने से घर में समृद्धि और सुख-शांति बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें

Dhanteras 2025: धनतेरस पर करे ये उपाय, साल भर नहीं होगी पैसों की कम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं