Anil Ambani: ईडी ने फिर जारी किया अनिल अंबानी को समन, 14 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

2 Min Read

Anil Ambani:

मुंबई, एजेंसियां। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को कथित बैंक धोखाधड़ी और धन शोधन (Money Laundering) मामले में फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने 66 वर्षीय उद्योगपति को 14 नवंबर को एजेंसी के मुंबई दफ्तर में पेश होने का समन जारी किया है।यह समन उस मामले से जुड़ा है जिसमें ईडी ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत कई बैंकों से लिए गए हजारों करोड़ रुपये के ऋणों के कथित दुरुपयोग की जांच शुरू की है। एजेंसी का आरोप है कि अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए ग्रुप की कुछ कंपनियों ने बैंक ऋणों का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के बजाय अन्य कार्यों में किया।

सूत्रों ने बताया

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने हाल ही में इस जांच से जुड़ी कार्रवाई के तहत अंबानी समूह की करीब 7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इससे पहले अगस्त 2025 में भी ईडी ने अनिल अंबानी से लंबी पूछताछ की थी, जिसमें कई वित्तीय दस्तावेजों और लेन-देन की जानकारी मांगी गई थी।

ईडी का यह कदम वित्तीय अनियमितताओं और कथित मनी लॉन्ड्रिंग की बड़ी जांच का हिस्सा है, जिसमें कई कॉर्पोरेट समूहों की भूमिका की भी जांच चल रही है। फिलहाल, एजेंसी अनिल अंबानी से विदेशी फंडिंग, कर्ज पुनर्गठन और कंपनी की वित्तीय रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहती है।

इसे भी पढ़ें

Anil Ambani: अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप पर जांच का खतरा बढ़ा, MCA ने SFIO को सौंपा मामला


Share This Article