Chand Mera Dil release date:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे 8 मई, 2026 के लिए शिफ्ट कर दिया है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन की इंटेंस म्यूजिकल-रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दोनों स्टार पहली बार एक साथ नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन विवेक कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी स्टारर ‘मीनाक्षी सुंदेश्वरी’ और फातिमा सना शेख-अर माधवन की ‘आप जैसा कोई’ जैसी फिल्में निर्देशित की हैं। ‘चांद मेरा दिल’ उनके निर्देशन का तीसरा प्रोजेक्ट है।
लक्ष्य लालवानी को आखिरी बार कहां देखा गया था
लक्ष्य लालवानी को आखिरी बार आर्यन खान निर्देशित वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी। वहीं अनन्या पांडे को हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ में देखा गया। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर फैंस में उत्सुकता काफी है।
फिल्म का एलान 2024 में हुआ था
फिल्म का एलान 2024 के अंत में हुआ था और पहले इसे 2025 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन किसी कारणवश फिल्म डेट आगे बढ़ी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और बॉक्स ऑफिस पर फैंस में उत्सुकता चरम पर है।प्रमोशन के दौरान तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की नई रिलीज डेट की पुष्टि की और इसे लक्ष्य की ‘किल’ के बाद अगली बड़ी स्क्रीन प्रस्तुति बताया। दर्शक अब 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में इस रोमांटिक ड्रामा का इंतजार कर सकते हैं।
‘चांद मेरा दिल’ का रोमांस, संगीत और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री इसे साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनाने की उम्मीद जगाती है।








