Vijay Deverakonda:
मुंबई, एजेंसियां। साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘किंगडम‘ को तमिलनाडु में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के खिलाफ बैन की मांग उठाई गई है, खासकर मदुरै और त्रिची जैसे इलाकों में। तमिल समर्थक संगठन ‘नाम तमिलर काची (NTK)’ ने आरोप लगाया कि फिल्म में श्रीलंकाई तमिलों को गलत तरीके से दिखाया गया है, खासकर लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) के लड़ाकों और तमिलों का अपमान किया गया है।
बता दें NTK के राज्य प्रचार सचिव सरवनन ने कहा कि यह फिल्म ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है, जिसमें शहीद हुए लिट्टे के लड़ाकों को गलत तरीके से गुलामों के रूप में दिखाया गया है। बता दें प्रदर्शनकारियों ने कई सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किए और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
इसके बाद फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा की मांग की। यह मामला अब और बढ़ता जा रहा है।
फिल्म ‘किंगडम’, जो 31 जुलाई को रिलीज़ हुई थी, एक श्रीलंकाई पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें विजय देवरकोंडा, सत्यदेव और वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म तमिल और मलयालम सहित अन्य भाषाओं में डब की गई है।
इसे भी पढ़ें
Vijay Deverakonda: बॉक्स ऑफिस पर चला ‘किंगडम’ का जादू, विजय देवरकोंडा की बड़ी वापसी








