Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

1 Min Read

Delhi government:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17 स्थानों पर मॉडल छठ घाट बनाने की घोषणा की है। इस बार छठ पर्व मनाने के लिए सरकार को 1000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों पर टेंट, बिजली, स्वच्छता और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।

दिल्ली सरकार ने हर जिले और उप-जिले में कम से कम एक मॉडल घाट तैयार करने का निर्देश दिया है। खास बात यह है कि पांच साल बाद यमुना घाट पर भी छठ पूजा आयोजित की जाएगी। हालांकि, यमुना की सफाई के लिए इस्तेमाल हो रहे रासायनिक पदार्थ को लेकर विवाद जारी है।

इसे भी पढ़ें

Chhath Puja songs: छठ पूजा 2025: पवन सिंह का ‘जोड़े जोड़े फलवा’ गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन


Share This Article