Delhi blasts case: डॉ. शाहीन के पूर्व पति बोले, ऑस्ट्रेलिया में बसना चाहती थीं

Juli Gupta
2 Min Read

Delhi blasts case:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली धमाके और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में डॉ. शाहीन का नाम सामने आने के बाद उनके पूर्व पति डॉ. जफर हयात ने बड़े खुलासे किए हैं। डॉ. जफर इस समय कानपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2006 में हुई थी और यह अरेंज मैरिज थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए, जो वर्तमान में उनके साथ रह रहे हैं।

डॉ. जफर ने बताया

डॉ. जफर ने बताया कि साल 2012 में उनका शाहीन से तलाक हो गया। उन्होंने कहा, “शादी के छह साल बाद तलाक हो गया, उसके बाद मुझे उसकी कोई जानकारी नहीं है। न ही मेरे बच्चों को कुछ पता है।” उन्होंने आगे कहा कि डॉ. शाहीन काफी लिबरल थी और धर्म के प्रति संवेदनशील थी। उनका इरादा था कि वह ऑस्ट्रेलिया या यूरोप में बसें, लेकिन डॉ. जफर ने बाहर जाने से मना कर दिया। इसी कारण दोनों अलग हो गए।

पूर्व पति ने स्पष्ट किया कि तलाक के बाद उन्होंने शाहीन से कभी संपर्क नहीं रखा और उनके बच्चों को भी वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी नहीं दी। “उसने ऐसा क्यों किया, यह केवल वह ही बता सकती है,” उन्होंने कहा।

डॉ. शाहीन के बड़े भाई मोहम्मद शोएब ने यह कहा

डॉ. शाहीन के बड़े भाई मोहम्मद शोएब ने भी इस मामले पर हैरानी जताई। शोएब ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनके भाई-बहन ने ऐसा कुछ किया होगा। उन्होंने बताया कि डॉ. शाहीन बचपन से पढ़ाई में अव्वल थीं और परिवार से चार साल से उनका कोई संपर्क नहीं था। पारिवारिक विवाद के कारण वह घर नहीं आती थीं।

यह खुलासा शाहीन के व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन की झलक देता है और यह सवाल उठाता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक समय की पढ़ाई-लिखाई में उत्कृष्ट महिला का नाम आतंकी मॉड्यूल में जुड़ गया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share This Article