BiharDelhi blasts: दिल्ली ब्लास्ट के बाद पटना में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी

Delhi blasts: दिल्ली ब्लास्ट के बाद पटना में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी

Delhi blasts:

पटना, एजेंसियां। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राजधानी पटना में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है, विशेषकर पटना एयरपोर्ट पर एटीएस और CISF की टीमों को तैनात किया गया है। एयरपोर्ट पर सभी आने-जाने वाले यात्रियों, वाहनों और सामान की सघन जांच की जा रही है।

पार्किंग एरिया, गाड़ियों और आसपास के इलाकों में लगातार नज़र बानी हुई है

एटीएस और CISF कर्मियों ने एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया, गाड़ियों और आसपास के इलाकों की तलाशी भी शुरू कर दी है। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी लगातार की जा रही है। एयरपोर्ट के हर प्रवेश और निकास द्वार पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।राज्य प्रशासन ने दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर सभी महत्वपूर्ण सरकारी और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल

इस ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में जारी है। घटना के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले की जांच को और गहन बना रही हैं, ताकि आतंकी नेटवर्क और इसके अन्य संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके। पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोपरि प्राथमिकता है। इस हाई अलर्ट के चलते शहर और एयरपोर्ट पर सामान्य जीवन प्रभावित हुए बिना सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles