Deepika Padukone:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ के मौके पर अपने वर्किंग आवर्स को लेकर उठी बहस पर पहली बार खुलकर बात की। हाल के महीनों में दीपिका दो बड़ी फिल्मों संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल से बाहर हो गई । मीडिया में चर्चा थी कि इसकी वजह उनकी नई मां होने के कारण 8 घंटे की शिफ्ट की मांग थी।
इंटरव्यू में दीपिका ने कहा
सीएनबीसी-टीवी18 को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, “एक महिला होने के नाते अगर यह दबाव डालने जैसा लग रहा है तो ऐसा ही हो, लेकिन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई पुरुष सुपरस्टार सालों से 8 घंटे काम कर रहे हैं और यह कभी सुर्खियों में नहीं आया। कई पुरुष अभिनेता केवल सोमवार से शुक्रवार तक काम करते हैं और वीकेंड में आराम करते हैं। यह बात सबको पता है।”
दीपिका ने बताया
दीपिका ने अपनी चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बताया। उन्होंने कहा, “मैंने अपने लिए उचित मांग करने के कई स्तरों पर किया है। मुझे लगता है कि पैमेंट जैसी चीज़ों के मामले में भी मुझे जो मिला, उस पर प्रतिक्रिया नहीं दी। मैं अपनी लड़ाइयां चुपचाप लड़ती हूं। बात फैलाना मेरा तरीका नहीं है, लेकिन अपनी लड़ाइयां गरिमा के साथ मैनेज करना मेरा तरीका है।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन के साथ एक्शन ड्रामा AA22xA6 में नजर आएंगी। उन्होंने इस दौरान स्पष्ट किया कि अपने वर्क-लाइफ बैलेंस को प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘स्पिरिट’ के सीक्वल से दूरी बनाई।दीपिका पादुकोण का यह बयान महिला कलाकारों के काम और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाने की चुनौती पर नए दृष्टिकोण को उजागर करता है और फिल्म इंडस्ट्री में वर्किंग आवर्स पर चर्चा को फिर से जोर देता है।
इसे भी पढ़ें
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का ऐलान, डायरेक्टर एटली के साथ पहली बार करेंगे काम








