नई दिल्ली, एजेन्सिया। चक्रवात फेंगल के निकट आने से तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में समुद्र में उथल-पुथल और तेज़ हवाएं चल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात फेंगल के आज शाम तक तमिलनाडु तट के साथ-साथ पुडुचेरी के करीब पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र शुक्रवार दोपहर को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात फेंगल के कारण तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा, तेज हवाएं और बाढ़ आने की आशंका है।
तमिलनाडु के मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी
अधिकारियों ने निचले और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा सलाह का पालन करने का आग्रह किया है। पूरे तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसी बीच आईएमडी ने तमिलनाडु के मछुआरों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उनसे 30 नवंबर तक समुद्र में जाने से बचने का आग्रह किया गया है।
चक्रवाती तूफान फेंगल के शनिवार दोपहर पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना के मद्देनजर निवासियों से घरों के अंदर रहने को कहा गया है। यहां सभी स्कूल और कॉलेज शनिवार को बंद रहेंगे।
इसे भी पढ़ें