Credit card users beware
नई दिल्ली, एजेंसियां। क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल फायदे का सौदा है, लेकिन इनकम टैक्स विभाग अब कार्ड खर्च पर कड़ी नजर रख रहा है। रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक के लालच में दोस्तों या रिश्तेदारों के खर्च अपने कार्ड से करने, किराया या वॉलेट/पेमेंट ऐप के जरिए पैसा घुमाने जैसी गतिविधियां ‘बनावटी खर्च’ मानी जा सकती हैं। अगर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में खर्च आपकी इनकम से मेल नहीं खाता, तो यह टैक्स नोटिस का कारण बन सकता है। बिजनेस खर्च को पर्सनल कार्ड से चुकाना, HRA छूट के लिए किराया भरना और रिवॉर्ड पॉइंट्स को कैश में बदलना भी जोखिम बढ़ाते हैं।
सावधानी
कार्ड खर्च अपनी आय के अनुरूप रखें, हर ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड और बिल सुरक्षित रखें, और दूसरों के खर्च अपने कार्ड से न चुकाएं। सही इस्तेमाल से ही क्रेडिट कार्ड लाभकारी रहेगा और टैक्स की परेशानी टलेगी।







