Mumbai Expressway:
चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा के गुरुग्राम में एक कंटेनर पुल से गिरने की घटना सामने आई है। यह हादसा सोहना के धुनेला गांव के पास मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि कंटेनर बॉम्बे से दिल्ली की ओर जा रहा था, तभी अचानक यह पुल से नीचे गिर गया।
Mumbai Expressway:कंटेनर में लगी आग:
गिरने के बाद कंटेनर में आग लग गई, जिससे दुर्घटना और भी गंभीर हो गई। कंटेनर के ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें
गुरुग्राम में मासूम शर्मा के कॉन्सर्ट में ‘खटोला’ गाने पर विवाद, पुलिस ने माइक छीनकर शो रोका







