खड़गे ने मोदी-शाह को फोन किया
नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पूर्व PM मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहां स्मारक बनाया जाए। उन्होंने मोदी-शाह से फोन पर कहा- यही पूर्व PM के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पहले शुक्रवार शाम को कांग्रेस मुख्यालय पर CWC की बैठक हुई, इसमें मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व PM मनमोहन की अंतिम यात्रा आज:
मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। शनिवार सुबह मनमोहन सिंह के आवास से उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा। यहां लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
देश के पहले सिख पीएम:
मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे। मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें