Suhana Khan:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान की बेटी और अभिनेत्री सुहाना खान अलीबाग में ज़मीन खरीदने को लेकर कानूनी समस्या में घिर गई हैं। सुहाना ने अलीबाग के थल गाँव में 12.91 करोड़ रुपये की एक ज़मीन खरीदी, जो पहले सरकार द्वारा किसानों के लिए आवंटित की गई थी। सुहाना ने यह ज़मीन तीन बहनों से खरीदी थी, जिन्हें यह संपत्ति उनके माता-पिता से विरासत में मिली थी।
क्या है मामला ?
इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद, अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संदेश ने आदेश दिया है कि ज़मीन के खरीद-फरोख्त के दौरान रजिस्टर्ड दस्तावेजों में सुहाना खान को किसान के तौर पर दिखाया गया था। वहीं, इस ज़मीन को खरीदते समय सुहाना ने 77.46 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई थी। अधिकारियों ने अलीबाग तहसीलदार से निष्पक्ष रिपोर्ट मांगी है।यह संपत्ति अलीबाग में सुहाना की पहली खरीदी गई संपत्ति है, और एक साल के अंदर उन्होंने वहाँ दूसरी संपत्ति भी खरीदी, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है।
सुहाना खान के वर्क फ्रंट की बात करें:
सुहाना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चिज’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। अब वह अपने पिता शाहरुख़ खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं, जिसकी शूटिंग जारी है।
इसे भी पढ़ें
अब कृति सेनन बनेंगी अमिताभ बच्चन की पड़ोसी , 2.25 करोड़ में खरीदी अलीबाग में शानदार प्रॉपर्टी







