Firing in Disha Patni House: दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में सीएम योगी का आश्वासन, पिता से की बात

2 Min Read

Firing in Disha Patni House:

बरेली, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी से फोन पर बात की। सीएम योगी ने परिवार की सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह आपके साथ खड़ी है, सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी।

इससे पहले सीएम के ओएसडी राजभूषण सिंह ने भी फोन पर बातचीत कर आश्वस्त किया कि आरोपियों को पाताल से भी निकाल लाया जाएगा। पुलिस ने मामले की गंभीर जांच शुरू कर दी है।

Firing in Disha Patni House: घटना का विवरण

12 सितंबर की तड़के करीब 3:30 बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने पाटनी परिवार के घर पर फायरिंग की थी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावर कैद हुए थे। हमले की जिम्मेदारी पहले गोल्डी बरार गिरोह से जुड़े अकाउंट ने सोशल मीडिया पर ली, हालांकि बाद में पोस्ट और अकाउंट दोनों डिलीट कर दिए गए। जांच में यह अकाउंट पुर्तगाल की आईडी से जुड़ा पाया गया।

Firing in Disha Patni House: FIR और परिवार की सुरक्षा

जगदीश पाटनी ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि फायरिंग के समय वे और परिवार सो रहे थे। गोली चलने पर वे बालकनी में आए तो हमलावरों ने निशाना साधा, लेकिन उन्होंने पिलर के पीछे लेटकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद परिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई है। दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी, जो मेजर पद से सेवानिवृत्त हैं, परिवार के साथ रह रही हैं।

इसे भी पढ़ें

Disha patni House Firring: बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर लॉरेंस गैंग ने कराई फायरिंग, कहा- संत प्रेमानंद का अपमान किया


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं