Kinnar Kailash Yatra:
शिमला,एजेंसियां। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर सोमवार रात तांगलिंग क्षेत्र में बादल फटने की घटना से भारी तबाही मच गई। इस प्राकृतिक आपदा के चलते यात्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे सैकड़ों श्रद्धालु फंस गए।
घटना की सूचना
घटना की सूचना मिलते ही इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। ITBP की 17वीं वाहिनी के जवानों ने रस्सी आधारित ट्रैवर्स तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अब तक 413 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। ITBP की इस टीम में 1 गजेटेड ऑफिसर, 4 सब-ऑर्डिनेट ऑफिसर और 29 जवान शामिल थे।
कई इलाकों में 11 अगस्त तक येलो अलर्ट
वहीं, रिब्बा नाला में आई बाढ़ से करीब 15 मीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सांगला घाटी के चार नालों में भी बाढ़ आने से दो पैदल पुल बह गए हैं। इस कारण यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में 11 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को शिमला, सुंदरनगर, कांगड़ा, नाहन और धर्मशाला समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें
Amarnath Yatra 2025: खराब मौसम के चलते 31 जुलाई को ही यात्रा का समापन, श्रद्धालु निराश








