Anil Ambani CBI raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की रेड: FIR भी दर्ज हुई, 2000 करोड़ रुपए के लोन-फ्रॉड का मामला

1 Min Read

Anil Ambani CBI raid:

नई दिल्ली, एजेंसियां। CBI ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के खिलाफ 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के बैंक फ्रॉड के मामले में केस दर्ज किया है। CBI ने कंपनी के दफ्तरों और अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर शनिवार (23 अगस्त) छापेमारी भी की। यह फ्रॉड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ हुआ है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा था कि SBI ने इस मामले में CBI में शिकायत दर्ज करने की प्रोसेस भी शुरू की है। इसके अलावा बैंक ने अनिल अंबानी के खिलाफ व्यक्तिगत दिवालिया कार्यवाही भी शुरू की है, जो मुंबई NCLT में पेंडिंग है।

23 जुलाई को भी हुई थी छापेमारीः

इससे पहले 23 जुलाई को भी ED ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) के रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। रेड यस बैंक से लिए 3000 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में की गई थी।

इसे भी पढ़ें

Anil Ambani: कारोबारी अनिल अंबानी पर कसेगा सीबीआइ का घेरा, अभी से ED कर रही पूछताछ


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं