10th pass Recruitment: 10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका: BSF में 549 पदों पर भर्ती शुरू

4 Min Read

10th pass Recruitment

नई दिल्ली, एजेंसियां। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने खेल प्रतिभाओं को सरकारी सेवा में शामिल करने के लिए कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 549 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह अवसर उन खिलाड़ियों के लिए है, जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

आवेदन की तारीख और योग्यता

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें शैक्षणिक योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है। इससे पढ़ाई के साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

पदों का वर्गीकरण

कुल 549 पदों में से 277 पद पुरुष खिलाड़ियों के लिए और 272 पद महिला खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। खेलवार पदों का वितरण इस प्रकार किया गया है कि लगभग सभी प्रमुख खेलों के प्रतिभागियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिले।

आयु सीमा और आरक्षण

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 18 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

वेतन और अन्य लाभ

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के अंतर्गत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले सभी अनुमन्य भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और नई पेंशन योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

बीएसएफ कांस्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन और खेल प्रमाण पत्रों की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन में शैक्षणिक और खेल संबंधी मूल प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। इसके पश्चात फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के अंतर्गत ऊंचाई, वजन और सीने का माप लिया जाएगा।अंतिम चरण में खेल उपलब्धियों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और चयन से पहले मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी अनिवार्य होगा। अंतिम चयन पूरी तरह खेल प्रदर्शन, मेरिट और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 159 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

आधिकारिक नोटिस…

BSF Sports Quota Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

  • बीएसएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Constable (GD) Sports Quota Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई बेसिक जानकारी भरें।
  • लॉग-इन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल संबंधी विवरण दर्ज करें।
  • 10वीं की मार्कशीट, खेल प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Share This Article