Bomb scare Agra bus stand: आगरा ISBT पर बम की अफवाह से हड़कंप, लावारिस बैग में सिर्फ सजावट का सामान निकला

1 Min Read

Bomb scare Agra bus stand:

लखनऊ, एजेंसियां। ताज नगरी आगरा में सोमवार रात को ISBT पर बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। यहां एक लावारिस बैग मिला, जिसमें से तार निकलते देख लोगों में डर फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे बस अड्डे को खाली करवा दिया।

डीसीपी ने बताया:

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बैग में संदिग्ध वस्तु होने की जानकारी मिली थी, लेकिन बम डिफ्यूज़ल यूनिट और डॉग स्क्वायड की जांच के बाद पता चला कि बैग में सिर्फ शादी में इस्तेमाल होने वाली सजावट और आइस के पैकेट थे। बैग में कोई खतरनाक वस्तु नहीं थी और अब हालात सामान्य हो गए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि यह बैग किसका था और इसे क्यों छोड़ा गया। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article