JharkhandSIR in Jharkhand: SIR का 2003–2004 की लिस्ट से मिलान क्यों? जानें कारण

SIR in Jharkhand: SIR का 2003–2004 की लिस्ट से मिलान क्यों? जानें कारण

SIR in Jharkhand:

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी शुरू हो गई है। पर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर 2003–2004 की मतदाता सूची से मिलान क्यों किया जा रहा है?
आम लोग नाम कटने, दोबारा जुड़वाने, पते बदलने, Online Form भरने और नागरिकता दस्तावेजों को लेकर असमंजस में हैं।
आपके इन सवालों के जवाब और SIR से जुड़ी हर जरूरी बात तथा चुनाव आयोग की ओर से जारी निर्देश हम बताने जा रहे हैं।

2003–2004 की मतदाता सूची का मिलान क्यों?

भारतीय नागरिकता कानून के अनुसार–यदि कोई व्यक्ति 1 जुलाई 1987 से पहले भारत में पैदा हुआ है, तो उसे भारत का नागरिक माना जाता है। यदि उस जन्म वर्ष में 18 वर्ष जोड़े जाएं, तो नागरिक के लिए मतदान का पहला पात्रता वर्ष 2002–2004 की अवधि आती है।
इसीलिए 2003–04 की मतदाता सूची को एक मानक नागरिकता रिकॉर्ड माना जा रहा है।
जिनका नाम इस सूची में दर्ज है, उनकी नागरिकता को लेकर अतिरिक्त जांच की आवश्यकता नहीं मानी जा रही है।
इसलिए SIR में पुरानी (2003) मतदाता सूची और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान किया जा रहा है।

झारखंड में SIR क्यों अहम?

पूरे देश के साथ झारखंड में भी SIR प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रशासन पूरी तेजी से फैमिली ट्री मैपिंग, पुराने रिकॉर्ड का सत्यापन और मतदाता सूचियों को अपडेट करने में लगा है।
इसके तहत पंचायत स्तर पर शिविर, शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, दस्तावेज अपडेट कराने के लिए विशेष कैंप आदि की तैयारी है।
मतदाताओं को कहा गया है कि वे अपने नागरिकता और निवास से जुड़े दस्तावेज समय रहते तैयार रखें।

SIR में किन दस्तावेजों की जरूरत?

चुनाव आयोग ने 13 प्रकार के दस्तावेज सूचीबद्ध किए हैं (यह सूची केवल संदर्भ के लिए है):
आधार (सहायक दस्तावेज – नागरिकता प्रमाण नहीं)
PAN
ड्राइविंग लाइसेंस
बैंक पासबुक
राशन कार्ड
जन्म प्रमाणपत्र
स्कूल/कॉलेज प्रमाणपत्र
पासपोर्ट आदि
अपने और माता-पिता दोनों के दस्तावेज स्व-प्रमाणित करने होंगे।

झारखंड में क्या चल रहा है?

वर्तमान मतदाता सूची की 2003 सूची से मैपिंग
फैमिली ट्री (Family Tree) तैयार किया जा रहा है। बीएलओ घर-घर सत्यापन कर रहे हैं। आधार नंबर, परिवार के EPIC नंबर और संबंध की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। राज्य में मतदाताओं से कहा गया है कि वे अपने पहचान पत्र, निवास प्रमाण, जन्म रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज समय पर अपडेट कर लें।

आधार कार्ड नागरिकता प्रमाण नहीः

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है। लेकिन, इसे सहायक दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन कैसे भरें? (NVSP / Voter Helpline App)
झारखंड के बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए यह सबसे आसान तरीका है:
फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने हेतु) या फ़ॉर्म-8 (पता/जानकारी अपडेट) ऑनलाइन भरें:
NVSP Portal – https://voters.eci.gov.in
NVSP – https://nvsp.in
Voter Helpline App
आवेदन जमा करते ही आपको Reference Number मिलता है, जिससे आप आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
बीएलओ का रोलः
घर-घर सत्यापन
दस्तावेजों का मिलान
नए और पुराने मतदाताओं की फैमिली मैपिंग
किराये के मकान या स्थानांतरण वाले मामलों में भौतिक सत्यापन
यदि बीएलओ नहीं आ रहे हैं, आपको थाने/ब्लॉक कार्यालय में संपर्क करना चाहिए या ऑनलाइन फॉर्म भरने पर वे स्वयं सत्यापन के लिए आते हैं।

किरायेदार कैसे जोड़ें अपना नाम?
मकान मालिक की अनुमति जरूरी नहीं।
सिर्फ ये पर्याप्त है:
किराया रसीद
बिजली बिल
पड़ोसियों का सत्यापन
किरायानामा (यदि हो)
17+ उम्र वाले युवा क्या करें?
17 वर्ष पर प्री-रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
18 वर्ष पूरा होते ही नाम स्वतः मतदाता सूची में जुड़ जाएगा।
झारखंड में SIR क्यों महत्वपूर्ण है?
नागरिकता सत्यापन
पुराने दस्तावेजों का मिलान
2003–2004 सूची को बेसलाइन मानना
मतदाता सूचियों को साफ-सुथरा बनाना
फर्जी या दोहरी प्रविष्टियों को हटाना
पात्र मतदाताओं को जोड़ना
झारखंड में चुनाव आयोग की तैयारी दर्शाती है कि आने वाले महीनों में मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया राज्य में बड़े पैमाने पर लागू की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles