Bollywood secret couple: ना शादी की तस्वीरें, ना सोशल मीडिया – अलग है इस बॉलीवुड कपल की कहानी

3 Min Read

Bollywood secret couple:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड में जहां ज्यादातर सितारे अपनी निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर खुलकर साझा करते हैं, वहीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा इस मामले में बिल्कुल अलग नजर आते हैं। इंडस्ट्री का यह पावर कपल अपनी प्राइवेसी को लेकर इतना गंभीर है कि शादी के 12 साल बाद भी उनकी वेडिंग की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं है।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा को बॉलीवुड के सबसे प्राइवेट कपल्स में गिना जाता है। दोनों सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी बहुत कम साथ दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बेटी अदिरा को भी कैमरों और लाइमलाइट से दूर रखा है।दोनों ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। इस समारोह में केवल करीबी परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। यश राज फिल्म्स ने उस समय एक आधिकारिक बयान जारी कर शादी की पुष्टि की थी। शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला आदित्य चोपड़ा की इच्छा के मुताबिक लिया गया था।

रानी मुखर्जी के फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हुए

हाल ही में रानी मुखर्जी के फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने के मौके पर इस प्राइवेसी को लेकर चर्चा फिर से हुई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक कार्यक्रम में बताया कि आदित्य चोपड़ा ने शादी की जानकारी गोपनीय रखने को लेकर उन्हें खास तौर पर सावधान किया था, ताकि कोई भी जानकारी मीडिया तक न पहुंचे।रानी मुखर्जी भी कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उनके पति बेहद निजी स्वभाव के व्यक्ति हैं और वे अपनी शादी को हमेशा निजी ही रखना चाहते थे।वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। 30 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अब तक लगभग 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

Share This Article