Actress Karishma Sharma: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा शर्मा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

2 Min Read

Actress Karishma Sharma:

मुंबई, एजेंसियां। टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा शर्मा जो ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ और ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्मों से जानी जाती हैं। शुक्रवार को करिश्मा एक गंभीर ट्रेन हादसे का शिकार हो गईं। हादसा चर्चगेट स्टेशन के पास हुआ, जहां वह शूटिंग के लिए जा रही थीं।

हादसे का कारण और स्थिति:

करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि उन्होंने साड़ी पहनकर लोकल ट्रेन ली थी। जैसे ही ट्रेन चली, उसकी रफ्तार अचानक तेज हो गई। उन्होंने देखा कि उनके दोस्त ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। घबराहट में करिश्मा ने ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे वह पीठ के बल जमीन पर गिर गईं। हादसे में करिश्मा के सिर में गंभीर चोट आई है और पीठ तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगी हैं। डॉक्टरों ने एमआरआई कराने की सलाह दी है और फिलहाल उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। उनके करीबी दोस्त ने बताया कि हादसे के बाद करिश्मा बेहोश थीं और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

करिश्मा का पेशेवर सफर:

बता दें करिश्मा शर्मा ने ‘फसते फसाते’, ‘सुपर 30’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में काम किया है। टीवी शोज़ जैसे ‘पवित्र रिश्ता’, ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ में भी उनका अभिनय सराहा गया।

सुरक्षा की चेतावनी:

इस घटना ने मुंबई लोकल ट्रेन यात्राओं के दौरान सुरक्षा और सतर्कता की आवश्यकता को फिर उजागर किया है। करिश्मा के प्रशंसक और करीबी उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया मलाइका अरोड़ा संग अपने ब्रेकअप को

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं