चंडीगढ़, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 22 मार्च को हरियाणा के सात जिलों में बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है।
इस आयोजन का उद्देश्य हरियाणा में रहने वाले बिहार मूल के लाखों लोगों को एकजुट करना और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ना है। बिहार दिवस के इस कार्यक्रम में भाजपा के राज्य स्तरीय नेता शामिल होंगे, ताकि बिहार के लोगों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि पार्टी उनके सुख-दुख में बराबर की साझीदार है।
भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा
हरियाणा भाजपा का यह कदम बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से उन्हें बिहार चुनाव में फायदा हो सकता है।
बिहार दिवस के तहत कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश के सात जिलों में किया जाएगा, जिनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत जिले शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें
भाजपा तेज विकास के प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड वाली एकमात्र भारतीय पार्टी : प्रधानमंत्री मोदी