Birsa Munda birth anniversary: भगवान बिरसा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल हुए PM मोदी सूरत में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का जायजा लिया, 4 किमी लंबा रोड शो किया₹9700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किया

1 Min Read

Birsa Munda birth anniversary:

सूरत, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात पहुंचे। उन्होंने सूरत में बन रहे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का जायजा लिया।

इसके बाद नर्मदा जिले के डेडियापाडा पहुंचे और देवमोगरा मंदिर में पंडोरी माता की पूजा-अर्चना की। पंडोरी माता को गुजरात , महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आदिवासी समुदाय अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं।
पूजा के बाद पीएम ने डेडियापाडा में रोड शो किया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के हजारों लोग सड़क किनारे नजर आए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।

भगवान बिरसा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल हुए पीएमः

रोड शो के बाद पीएम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां 9,700 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

मोदी प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बने एक लाख घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले सूरत एयरपोर्ट पर बिहारी समुदाय से मुलाकात की।

Share This Article