Elvish Yadav: सांप के जहर और रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ट्रायल पर लगी रोक

2 Min Read

Elvish Yadav:

नोएडा, एजेंसियां। यूट्यूबर एल्विश यादव को सांप के जहर वाली वीडियो और रेव पार्टी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 6 अगस्त को राहत दी है। कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ट्रायल कोर्ट में उनकी खिलाफ चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है। साथ ही यूपी पुलिस को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। एल्विश यादव के खिलाफ 8 अगस्त को ट्रायल कोर्ट में चार्ज फ्रेम होना था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की यह रोक प्रक्रिया को फिलहाल टालती है।

नोएडा पुलिस

इस मामले में नोएडा पुलिस ने 3 नवंबर 2023 को सेक्टर-51 के एक बैंक्वेट हॉल में छापेमारी कर सांपों समेत सांप के जहर को रेव पार्टी में इस्तेमाल करने के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों में एल्विश यादव का नाम भी शामिल था। आरोप भारतीय दंड संहिता और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की कई गैर-जमानती धाराओं के तहत है।

एल्विश यादव के वकील ने कोर्ट में कहा

एल्विश यादव के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल पर कोई सीधा सबूत नहीं है, न तो उनके पास सांप या नशीला पदार्थ मिला और न ही उन पर आरोप सिद्ध हुए हैं। अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी।

इसे भी पढ़ें

जेल से बाहर आयेंगे एल्विश यादव, मिली जमानत


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं