Mahesh Babu:
हैदराबाद, एजेंसियां। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने 9 अगस्त 2025 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, और इस खास मौके पर उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी मिला। मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ उनकी आने वाली फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया गया है। पहले इस फिल्म को ‘एसएसएमबी29’ के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब इसका आधिकारिक नाम ‘ग्लोब ट्रोटर’ रखा गया है। इस अनाउंसमेंट के साथ ही महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर फिल्म में अपने लुक की एक झलक भी शेयर की, जिसमें उनके गले में एक खास लॉकेट नजर आ रहा है। उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया और बताया कि वे भी नवंबर 2025 में फिल्म का पूरा लुक और खुलासा देखने के लिए उत्सुक हैं।
राजामौली ने फिल्म के बारे में कहा
राजामौली ने भी इस फिल्म के बारे में कहा कि इसकी कहानी और दायरा इतना बड़ा है कि इसे केवल तस्वीरें या प्रेस कॉन्फ्रेंस से बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि वे एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी और इसके लिए फैंस का धैर्य बनाए रखने की अपील की। ‘ग्लोब ट्रोटर’ में प्रियंका चोपड़ा के भी शामिल होने की संभावना है, जो इस प्रोजेक्ट को और भी खास बना रही है।
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री
एसएस राजामौली को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली निर्देशकों में गिना जाता है, जिन्होंने ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइजी और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ‘ग्लोब ट्रोटर’ उनकी और महेश बाबू की इस नई जोड़ी की पहली फिल्म होगी, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म का फुल लुक और बाकी जानकारी नवंबर 2025 में सामने आएगी।
इसे भी पढ़ें
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के तीसरे दिन के आंकड़े आए सामने








