Rakshabandhan: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, कई राज्यों में फ्री बस यात्रा की सुविधा

2 Min Read

Rakshabandhan:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रक्षाबंधन के मौके पर देश के कई राज्यों में महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन है और इस अवसर पर महिलाओं के लिए सरकारी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जा रही है। कुछ राज्यों में यह सुविधा दो या तीन दिन के लिए लागू होगी।

उत्तर प्रदेश:

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि महिलाएं 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी और नगर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में बसें चलाई जाएंगी।

हरियाणा:

8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त की रात तक महिलाएं और 15 साल तक के बच्चे रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली और चंडीगढ़ रूट भी शामिल हैं।

राजस्थान:

महिलाएं 9 और 10 अगस्त को राज्य परिवहन निगम की बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। यह सुविधा राजस्थान की सीमाओं तक सीमित रहेगी।

चंडीगढ़:

CTU और CCBS द्वारा ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) की लोकल AC और नॉन-AC बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी।

उत्तराखंड:

हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर राज्य की सरकारी बसों में महिलाओं और छोटे बच्चों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।

दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक:

यहां पहले से ही महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा उपलब्ध है, इसलिए रक्षाबंधन पर भी यह सुविधा जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश:

भोपाल और इंदौर में महिलाएं मुफ्त में लोकल बसों में यात्रा कर सकेंगी। साथ ही, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत बहनों को 1500 रुपए की किस्त और 250 रुपए शगुन के तौर पर भेजे गए हैं।

इसे भी पढ़ें

Rakshabandhan Movies: इस रक्षाबंधन OTT पर देखें भाई-बहन के रिश्ते पर बनी ये 8 शानदार फिल्में


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं