Durga Puja 2025:
कोलकाता, एजेंसियां। बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर दुर्गा पूजा 2025 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व वह खुद करेंगी। पूजा का आयोजन 1 और 2 अक्तूबर को बंगाली क्लब, अमेरिका द्वारा किया जाएगा।
Durga Puja 2025: आयोजकों का एलान
बंगाली क्लब यूएसए ने घोषणा की कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और नृत्यांगना रितुपर्णा सेनगुप्ता को लगातार दूसरी बार यह सम्मान मिला है। आयोजकों ने कहा कि टाइम्स स्क्वायर दुर्गा पूजा न केवल प्रवासी भारतीयों के लिए बल्कि अन्य राष्ट्रीयताओं के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है।
Durga Puja 2025: बंगाली संस्कृति का वैश्विक संदेश
कार्यक्रम के दौरान बंगाली संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक अनुष्ठानों को वैश्विक मंच पर पेश किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि अमेरिका में भारतीय प्रवासी सप्ताहांत पर उत्सव मनाना पसंद करते हैं, इसलिए पूजा का आयोजन 1-2 अक्तूबर को तय किया गया है।
Durga Puja 2025: मंत्री फिरहाद हकीम की सराहना
पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इस मौके पर कहा कि रितुपर्णा सेनगुप्ता टाइम्स स्क्वायर दुर्गा पूजा में बंगाल और भारत की पहचान होंगी। उन्होंने इसे हर भारतीय के लिए गर्व की बात बताया।
Durga Puja 2025: रितुपर्णा का बयान
अपनी नियुक्ति पर रितुपर्णा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, “मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। दुर्गा पूजा सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, कला और एकता का प्रतीक है। यह उत्सव फिल्मों और सामाजिक जीवन में भी अहम भूमिका निभाता है।
इसे भी पढ़ें
